विवाहिता की आत्महत्या मामले में पति व सास-ससुर गिरफ्तार, जेल
Author Rajeev murarai sinha sinha
Updated:
विज्ञापन

खावा गांव के वार्ड संख्या दो का है मामला
विज्ञापन
मां ने दहेज उत्पीड़न की दर्ज करायी है प्राथमिकी
मेदनीचौकी. मेदनीचौकी थाना क्षेत्र अंतर्गत खावा गांव के वार्ड दो में मंगलवार को मुकेश कुमार उर्फ कन्हैया कुमार की पत्नी काजल कुमारी का बंद घर में फंदे से लटका शव मिला था. इसको लेकर मृतका काजल कुमारी की मां मरांची निवासी अनिता कुमारी ने उसके पति व सास-ससुर के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कांड संख्या 75/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी है. मेदनीचौकी थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार ने बताया कि दर्ज प्राथमिकी के आरोपित पति मुकेश कुमार उर्फ कन्हैया कुमार पेसर शंकर दास, सास मालती देवी उर्फ मांती कुमारी पति शंकर दास और ससुर बैजू दास के पुत्र शंकर दास को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार तीनों आरोपित को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है. लोगों में चर्चा थी कि घरेलू विवाद को लेकर पति नशे की हालत में पत्नी के साथ मारपीट करता था. प्रताड़ना से परेशान होकर काजल कुमारी ने घर का दरवाजा बंद कर फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली थी. दरवाजा तोड़कर फंदे से लटके शव को पुलिस ने बरामद किया था.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By राजीव मुरारी सिन्हा
राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










