सखी वार्ता में महिलाओं को योजनाओं व बाल विवाह रोकथाम की दी जानकारी

Updated:
विज्ञापन

‘सखी वार्ता’’ कार्यक्रम, महिलाओं को योजनाओं व बाल विवाह रोकथाम की दी गई जानकारी | Prabhat Khabar Network

रामगढ़ चौक में आयोजित सखी वार्ता कार्यक्रम में महिलाओं को सरकारी योजनाओं, स्वरोजगार और बाल विवाह रोकथाम के प्रति जागरूक किया गया।

विज्ञापन

रामगढ़ चौक (लखीसराय). महिला एवं बाल विकास निगम, लखीसराय के तत्वावधान में संकल्प हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन के सहयोग से गुरुवार को रामगढ़ चौक प्रखंड के तेतरहट गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 57 पर ‘सखी वार्ता’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिला मिशन समन्वयक प्रशांत कुमार ने कहा कि साप्ताहिक सखी वार्ता का उद्देश्य महिलाओं को जागरूक कर विभागों के समन्वय से समस्याओं का समाधान करना है.

आपके शहर में

विज्ञापन

महिला हेल्पलाइन 181 की दी जानकारी

कार्यक्रम में सखी वन स्टॉप सेंटर, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना व प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की विस्तृत जानकारी दी गई. वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ अमित कुमार ने छोटी बचत के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि उद्योग विभाग व आरसेटी के प्रशिक्षण से महिलाएं स्वरोजगार से जुड़ सकती हैं. उन्होंने साइबर ठगी से बचाव के उपाय भी बतायें.

बाल विवाह के दुष्परिणाम गिनाया

लैंगिक विशेषज्ञ नवीन कुमार ने बाल विवाह के दुष्परिणाम गिनाते हुए इसे रोकने की अपील की. आंगनबाड़ी सेविका कल्पना कुमारी ने उपस्थित महिलाओं को बाल विवाह रोकथाम की सामूहिक शपथ दिलाई और धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम संपन्न कराया. मौके पर लैंगिक विशेषज्ञ किस्मत कुमारी, सेविका सावित्री देवी, रूबी देवी, राधा देवी सहित अनीता देवी, किरण देवी, रेखा देवी व दर्जनों ग्रामीण महिलाएं मौजूद रहीं.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन