देह व्यापार की शिकायत पर तीन महिलाएं हिरासत में, पुलिस कर रही पूछताछ

Updated:
विज्ञापन

लोगों की शिकायत पर पहुंची पुलिस व उपस्थित मुहल्ले को लोग | Prabhat Khabar Network

लखीसराय के नया टोला में ग्रामीणों ने देह व्यापार के आरोप में तीन महिलाओं को पकड़ा और पुलिस के हवाले किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

लखीसराय. शहर के पुरानी बाजार स्थित वार्ड संख्या-12 के नया टोला मोहल्ले में शनिवार को देह व्यापार की शिकायत पर स्थानीय लोगों ने तीन महिलाओं को एक घर के कमरे में बंद कर दिया. सूचना मिलने पर टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों महिलाओं को हिरासत में लेकर थाने ले गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

मोहल्ले के लोगों ने लगाया आरोप

स्थानीय लोगों का आरोप है कि संबंधित घर में महिलाओं से देह व्यापार कराया जाता है. इसी शिकायत के आधार पर लोगों ने तीनों महिलाओं को कमरे में बंद कर पुलिस को सूचना दी.

आपत्तिजनक सामान नहीं मिला

टाउन थाना के थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि तीनों महिलाओं को थाने लाया गया है. उन्होंने कहा कि जिस कमरे से महिलाओं को बरामद किया गया, वहां तलाशी के दौरान कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला है.

परिजनों को दी गई सूचना

थानाध्यक्ष ने बताया कि तीनों महिलाओं के परिजनों को फोन कर सूचना दे दी गई है. परिजनों के आने के बाद उनसे पूछताछ की जाएगी और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है.

ALSO READ : सांप डसने के बाद इलाज में देरी, झाड़-फूंक के चक्कर में गई 13 वर्षीय किशोरी की जान


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन