सांप डसने के बाद इलाज में देरी, झाड़-फूंक के चक्कर में गई 13 वर्षीय किशोरी की जान

Updated:
विज्ञापन

पोस्टमार्टम हाउस के पास शोकाकुल परिजन | Prabhat Khabar Network

बड़हिया में सांप काटने के बाद झाड़-फूंक के चक्कर में 13 वर्षीय किशोरी की जान चली गई। समय पर इलाज न मिलने से हुई मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन

बड़हिया (लखीसराय). प्रखंड के गिरधरपुर गांव में सांप के काटने से 13 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई. मृतका की पहचान राजन महतो की पुत्री नंदनी कुमारी (13) के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, यह घटना शुक्रवार को उस समय हुई जब नंदनी घर में काम कर रही थी. घर में पहले से मौजूद एक सांप ने उसे काट लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

सांप डसनेके बाद कराने लगे झाड़-फूंक

सांप डसने के बाद परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक के चक्कर में काफी देर तक उलझे रहे. हालत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए शेखपुरा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. शनिवार को घटना की सूचना मिलने पर पुलिस गिरधरपुर गांव पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

चिकित्सकों का कहना है कि सांप काटने की स्थिति में झाड़-फूंक के बजाय पीड़ित को बिना देरी किए नजदीकी अस्पताल पहुंचाना चाहिए, क्योंकि समय पर इलाज मिलने से कई लोगों की जान बचाई जा सकती है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन