सदर अंचल में लगा जनता दरबार, एक दर्जन मामले की सुनवायी

Updated:
विज्ञापन

सदर अंचल में आयोजित जनता दरबार में मामलों की सुनवाई करते राजस्व अधिकारी | Prabhat Khabar Network

लखीसराय सदर अंचल में आयोजित जनता दरबार में 12 भूमि संबंधी मामले आए, जिनमें से 4 का मौके पर ही निष्पादन किया गया। शेष मामलों के लिए अगली तारीख तय की गई है।

विज्ञापन

लखीसराय. नये अंचलाधिकारी की अनुपस्थिति में राजस्व अधिकारी रोशन कुमार के द्वारा सदर अंचल में जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में कुल 12 मामले लोगों द्वारा रखे गए, जिसमें चार मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया. कुछ आवेदनों को अगली तिथि के लिए निर्धारित किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

राजस्व कर्मचारियों को निष्पादन के लिए सौंपे गए आवदेन

वहीं कुछ आवेदन संबंधित राजस्व कर्मचारियों को निष्पादन के लिए सौंपे गए. राजस्व पदाधिकारी रोशन कुमार ने बताया कि जनता दरबार में लोगों द्वारा भूमि संबंधित मामले रखे गए. कुछ मामलों में एक पक्ष के लोग ही पहुंचे, इसलिए दूसरे पक्ष को नोटिस करने के लिए आवेदन दिया गया है. वहीं कुछ आवेदन संबंधित राजस्व कर्मचारी को सौंपे गए हैं.

चार मामलों का कर दिया गया निष्पादन

चार मामलों का निष्पादन कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि नए अंचलाधिकारी मणि भूषण कुमार के द्वारा योगदान दिए जाने के बाद शेष आवेदनों का निष्पादन किया जायेगा. जनता दरबार में अंचल कर्मी समीना खातून, राजस्व कर्मचारी रामकुमार एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन