15 कृषि समन्वयकों का तबादलाकृषि कार्यालय में रत्नेश की जगह अब कुणाल को मिली जिम्मेदारी

Updated:
विज्ञापन
15 कृषि समन्वयकों का हुआ तबादलाकृषि कार्यालय में रत्नेश की जगह अब कुणाल को मिली जिम्मेदारी

तबादला को लेकर जानकारी देते डीएओ कुंदन कुमार | Prabhat Khabar Network

लखीसराय में कृषि विभाग ने 15 कृषि समन्वयकों का तबादला किया है। रत्नेश कुमार की जगह कुणाल चंद्र को जिला कृषि कार्यालय की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन

लखीसराय. कृषि निदेशालय, बिहार, पटना के पत्रांक के हवाले से जिला कृषि पदाधिकारी कुंदन कुमार ने 15 कृषि समन्वयकों का तबादला अलग-अलग पंचायतों, प्रखंडों एवं जिला कृषि कार्यालय में किया है. लंबे समय से जिला कृषि कार्यालय का कार्यभार देख रहे रत्नेश कुमार को पिपरिया भेजा गया है और उनके स्थान पर कुणाल चंद्र को प्रभार दिया गया है. वहीं, फसल डेटा का कार्य देख रहे कृषि समन्वयक निरंजन कुमार का तबादला कर उनके स्थान पर रितेश कुमार को कार्यभार सौंपा गया है. खुटहा पूर्वी पंचायत एवं बड़हिया नगर के कृषि समन्वयक शंकर कुमार को मिट्टी जांच प्रयोगशाला, कृषि कार्यालय में स्थानांतरित किया गया है.

कईयों को दिया गया प्रभार

अजय कुमार प्रभाकर बड़हिया नगर, जैतपुर, गंगासराय, डुमरी से पिपरिया के मोहनपुर एवं वलीपुर, श्रीकांत प्रसाद बड़हिया के एजनी घाट, गिरधरपुर एवं पाली से रामगढ़ चौक के सुरारी, इमामनगर, भवरिया, औरे, राजकुमार चानन के मालिया, संग्रामपुर, ईटोन, लाखोचक से बड़हिया के एजनी घाट, गिरधरपुर एवं पाली, श्याम कुमार हलसी, कैंदी, प्रतापपुर, मोहद्दीनगर से बड़हिया नगर पंचायत, जैतपुर, गंगासराय एवं डुमरी, प्रवेश कुमार पिपरिया, मोहनपुर, अलीपुर से रामगढ़ चौक के नॉनगढ़, शर्मा, तेतरहट, नंदनावा, निरंजन कुमार कृषि कार्यालय (फसल) से चानन के मालिया, ईटोन, संग्रामपुर, लाखोचक, रत्नेश कुमार कृषि कार्यालय से पिपरिया के रामचंद्रपुर, सैदपुरा इसी तरह कुल 15 कृषि समन्वयकों का तबादला किया गया है.

जिला कृषि पदाधिकारी कुंदन कुमार ने बताया कि सभी कृषि समन्वयक अपना कार्यभार पूरा कर तबादले वाले पंचायत, प्रखंड एवं जिला कार्यालयों में अपना योगदान देंगे.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन