17 किलो गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
Author Rajeev murarai sinha sinha
Updated:
विज्ञापन

जन विश्वास संकल्प अभियान के तहत मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार हो रही कार्रवाई
विज्ञापन
एसडीपीओ प्रेसवार्ता कर दी जानकारी
लखीसराय. बिहार पुलिस ”जन विश्वास संकल्प” अभियान के तहत मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी क्रम में कवैया थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है और एक अभियुक्त को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. एसडीपीओ शिवम कुमार ने प्रेसवार्ता कर बताया कि गुरुवार को कवैया थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि पंजाबी मुहल्ला क्षेत्र में अवैध रूप से गांजे की तस्करी की जा रही है. सूचना मिलते ही एसपी लखीसराय को अवगत कराया गया, उनके निर्देश पर पुलिस बल और कार्यपालक दंडाधिकारी की मौजूदगी में एक विशेष टीम गठित कर पंजाबी मुहल्ला में छापेमारी की गयी. बरामदगी और गिरफ्तारी के लिए की गयी घेराबंदी के दौरान पुलिस ने संदिग्ध स्थान पर एक व्यक्ति की तलाशी ली. इसमें उसके पास से 17. 30 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ. पकड़ा गया अभियुक्त गांधी टोला वार्ड नंबर 17 सहदेव साव का पुत्र संजीव कुमार है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है. एसडीपीओ ने बताया कि छापेमारी दल में कवैया थानाध्यक्ष रणधीर कुमार, प्रशिक्षु पुअनि अंजनीकांत सिंह, सिपाही अरबाज आलम व नीतीश कुमार, बीएचजी अरविंद कुमार एवं रामप्रवेश कुमार शामिल थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By राजीव मुरारी सिन्हा
राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










