हावड़ा-राजगीर समर स्पेशल का कल से होगा परिचालन

Updated:
विज्ञापन
हावड़ा-राजगीर समर स्पेशल का कल से होगा परिचालन

यात्रियों को होगी सुविधा

विज्ञापन

16 मई को रात 10:50 में खुलेगी हावड़ा से खुलेगी पहली ट्रेन

17 मई की सुबह 9:30 बजे पहुंचेगी किऊल, दोपहर एक बजे तक पहुंचेगी राजगीर

डाउन में 17 मई को दोपहर दो बजे राजगीर से खुलेगी, शाम साढ़े पांच बजे पहुंचेगी किऊल, रेलवे ने जारी किया टाइम टेबल

लखीसराय. किऊल रेलवे स्टेशन होकर 03029 हावड़ा-राजगीर समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन शनिवार से शुरू हो जायेगा. अप में समर स्पेशल ट्रेन हावड़ा जंक्शन से 16 मई की रात्रि को 10:50 में खुलेगी एवं 17 मई की सुबह 9:30 बजे किऊल पहुंचेगी, वहीं दोपहर 1:00 बजे दिन तक यह ट्रेन राजगीर पहुंच जायेगी. 17 मई को डाउन में 03030 समर स्पेशल ट्रेन राजगीर से दोपहर 2:00 बजे खुलेगी व शाम 5: 30 बजे किऊल रेलवे स्टेशन पहुंचेगी, 18 मई को हावड़ा 4:30 बजे सुबह पहुंच जायेगी. यह ट्रेन किऊल,जमालपुर, भागलपुर, साहिबगंज, पाकुड़, रामपुरहाट होते हुए हावड़ा जायेगी. वहीं डाउन में भी इसी रूट से लौटेगी. समर स्पेशल ट्रेन से लखीसराय व किऊल से अभयपुर, जमालपुर एवं भागलपुर जाने वाले यात्रियों को सुविधा होगी, शाम सात बजे के बाद तक के लिए पूरे दिन लखीसराय में कार्य करने वाले यात्री को इंटरसिटी एक्सप्रेस का इंतजार करना पड़ता था. अब पांच बजे छुट्टी होने के बाद साढ़े पांच बजे तक लोग आराम से यह ट्रेन पकड़कर अभयपुर, जमालपुर, भागलपुर जा सकते हैं. ट्रेन का परिचालन जून माह तक होगा, लेकिन दैनिक यात्री के विशेष आग्रह पर ट्रेन का परिचालन सभी दिन के लिए किया जा सकता है.

विज्ञापन
राजीव मुरारी सिन्हा

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन