घटिया खाद्यान्न वितरण पर रोक की मांग

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 May 2015 8:06 PM

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा. खाद्य सुरक्षा योजना के तहत घटिया किस्म के खाद्यान्न वितरण को लेकर पंचायत समिति सदस्य बटोही यादव ने पत्र भेज कर बिहार राज्य खाद्य निगम के जिला प्रबंधक से शिकायत की है. उन्होंने पत्र मे ऐसे खाद्यान्न के वितरण पर रोक लगाने की मांग की है. ताकि विषाक्त भोजन से लोगों को बचाया जा […]

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा. खाद्य सुरक्षा योजना के तहत घटिया किस्म के खाद्यान्न वितरण को लेकर पंचायत समिति सदस्य बटोही यादव ने पत्र भेज कर बिहार राज्य खाद्य निगम के जिला प्रबंधक से शिकायत की है. उन्होंने पत्र मे ऐसे खाद्यान्न के वितरण पर रोक लगाने की मांग की है. ताकि विषाक्त भोजन से लोगों को बचाया जा सके. लू लगने से महिला की मौतबड़हिया. बुधवार को प्रखंड के वीरूपुर गांव निवासी मंसूर ठाकुर की 45 वर्षीय पत्नी जय माला देवी की मौत लू लगने से हो गयी. महिला मंगलवार को बड़हिया बाजार से घरेलू उपयोग की वस्तु खरीद कर घर लौट रही थी. तभी लू की चपेट में आ गयी. परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल मे भरती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.खेत से मिट्टी काटने पर रोक की मांगबड़हिया. प्रखंड के गंगा सराय निवासी जनार्दन प्रसाद सिंह के पुत्र दिलीप सिंह ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर सड़क निर्माण में किसानों की जमीन से जबरन मिट्टी काटने का आरोप पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार पर लगाया है. ज्ञापन में कहा गया है कि वीरूपुर थाना के जानपुर गांव के पास स्थित मौजा ऐजनीघाट के थाना नं 176 खाता संख्या 26, खसरा संख्या 147,168,169, रकबा 96 डिसमिल के उपजाऊ खेत से मिट्टी काट कर सड़क निर्माण किया जा रहा है. जबकि पास में ही गैर मजरूआ जमीन उपलब्ध है. लेकिन उक्त जमीन से मिट्टी न काट कर उपजाऊ खेत से मिट्टी काटी जा रही है. श्री सिंह ने मिट्टी काटने पर रोक लगाने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन