होमगार्ड जवानों ने घेरा डीएम कार्यालय
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 May 2015 8:16 AM
लखीसराय. बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ के बैनर तले 15 मई से पांच सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे जिले के होमगार्ड जवानों ने हड़ताल के 12 वें दिन मंगलवार को डीएम कार्यालय का घेराव किया. इस दौरान सरकार विरोधी नारेबाजी की. घेराव कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे संघ के जिला सचिव बुद्धन […]
लखीसराय. बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ के बैनर तले 15 मई से पांच सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे जिले के होमगार्ड जवानों ने हड़ताल के 12 वें दिन मंगलवार को डीएम कार्यालय का घेराव किया. इस दौरान सरकार विरोधी नारेबाजी की.
घेराव कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे संघ के जिला सचिव बुद्धन प्रसाद गुप्ता एवं पूर्व अध्यक्ष कैलाश यादव ने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जातीं, तब वे अपना आंदोलन जारी रखेंगे. जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह की अनुपस्थिति में एसडीओ अंजनी कुमार, वरीय उप समाहर्ता मुकेश अग्रवाल ने आंदोलनकारी होमगार्ड जवानों को समझाया.
उनकी मांग पत्र की कॉपी प्राप्त की. एसडीओ ने संघ के नेताओं से कहा कि वे उनकी मांगों के पत्र को सरकार के पास फैक्स के माध्यम से भेज देंगे. जिसके बाद आंदोलनकारी होमगार्ड जवान शांत हुए और समाहरणालय से वापस लौट गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










