आठ के खिलाफ होगा मामला दर्ज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 May 2015 8:05 PM
लखीसराय. मंगलवार को टाउन थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाके में विद्युत विभाग द्वारा बिजली चोरी को लेकर सघन छापेमारी अभियान चलाया गया. कार्यपालक अभियंता आमोल कुमार के नेतृत्व में चलाये गये इस अभियान में चोरी द्वारा विद्युत का उपयोग करते आठ लोगों को दोषी पाया गया. विभागीय पदाधिकारियों ने इन लोगों के यहां से विद्युत […]
लखीसराय. मंगलवार को टाउन थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाके में विद्युत विभाग द्वारा बिजली चोरी को लेकर सघन छापेमारी अभियान चलाया गया. कार्यपालक अभियंता आमोल कुमार के नेतृत्व में चलाये गये इस अभियान में चोरी द्वारा विद्युत का उपयोग करते आठ लोगों को दोषी पाया गया. विभागीय पदाधिकारियों ने इन लोगों के यहां से विद्युत तार जब्त किया. इस संदर्भ में कार्यपालक अभियंता ने बताया कि शहर के वार्ड 3, 4, 11, 12, 14 एवं 15 में अलग-अलग टीम गठित कर विद्युत चोरी के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया. इसमें शहर के रामविलास कुमार यादव, शंकर सिंह कुशवाहा, योगेश्वर मंडल, जया देवी, मंजु देवी, लक्ष्मण महतो, मैनेजर चौधरी, उषा देवी के खिलाफ विभाग द्वारा बिजली काट दिये जाने के बावजूद बिजली उपयोग करने एवं मीटर के बावजूद बाइपास से बिजली उपयोग करने को लेकर मामला दर्ज कराया जायेगा. लाल वारंटी भेजा गया जेल लखीसराय. टाउन थाना पुलिस ने विभिन्न कांडों के नामजद अभियुक्त फरार लाल वारंटी कमलेश ढांड़ी को मंगलवार को जेल भेज दिया गया है. इस संबंध में एसआइ पंकज कुमार ने बताया कि कई सालों से फरार लाल वारंटी कमलेश ढांड़ी को टाउन थाना क्षेत्र के विक्कम गांव से गिरफ्तार किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










