दो गिरफ्तार , एक कार्टून देशी शराब बरामद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 May 2015 9:06 PM
सूर्यगढ़ा. सूर्यगढ़ा पुलिस ने सोमवार की शाम स्थानीय सूर्यगढ़ा ऑयल सेंटर के समीप एक पान की गुमटी में छापेमारी कर अवैध रूप से बेचने के लिए रखे गये 200 एम एल बोतल का एक कार्टून देशी शराब बरामद किया.मामलेे में पुलिस ने बॉली पर निवासी सीताराम महतो के पुत्र उपेंद्र महतो को गिरफ्तार कर लिया. […]
सूर्यगढ़ा. सूर्यगढ़ा पुलिस ने सोमवार की शाम स्थानीय सूर्यगढ़ा ऑयल सेंटर के समीप एक पान की गुमटी में छापेमारी कर अवैध रूप से बेचने के लिए रखे गये 200 एम एल बोतल का एक कार्टून देशी शराब बरामद किया.मामलेे में पुलिस ने बॉली पर निवासी सीताराम महतो के पुत्र उपेंद्र महतो को गिरफ्तार कर लिया. सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार के निर्देशानुसार की गयी छापेमारी में एक कार्टून देशी शराब बरामद किया गया है. उन्होंने बताया कि मामले को लेकर एएसआई रबींद्र सिंह के बयान पर उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. वहीं पुलिस ने मानो इंगलिश गांव से मारपीट मामले का आरोपी बौनू राम के पुत्र राजेंद्र राम को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष श्री कुमार के मुताबिक आरोपी द्वारा इसी गांव के कारू राम को खंती से वार कर घायल कर दिया था. घायल का इलाज पीएमसीएच में चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










