पेयजल की समस्या से जूझ रहा केएसएस कॉलेज

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 May 2015 8:05 PM

विज्ञापन

तीन में से दो चापाकल हैं खराब, एक से निकल रहा दूषित पानीप्रतिनिधि, लखीसरायजेठ माह की भीषण गरमी में शहर के एक मात्र अंगीभूत महाविद्यालय केएसएस कॉलेज में छात्र-छात्राओं के अलावे शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मियों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है. ज्ञात हो कि इस महाविद्यालय का लगभग चार हजार विद्यार्थी अध्ययनरत […]

विज्ञापन

तीन में से दो चापाकल हैं खराब, एक से निकल रहा दूषित पानीप्रतिनिधि, लखीसरायजेठ माह की भीषण गरमी में शहर के एक मात्र अंगीभूत महाविद्यालय केएसएस कॉलेज में छात्र-छात्राओं के अलावे शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मियों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है. ज्ञात हो कि इस महाविद्यालय का लगभग चार हजार विद्यार्थी अध्ययनरत हैं. इस महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिए महाविद्यालय द्वारा तीन चापाकल लगाये थे. जिसमें से दो चापाकल खराब पड़ा हुआ है. अन्य एक चापाकल से भी दूषित पानी निकल रहा है. जिसके परिणामस्वरूप विद्यार्थियों को शुद्ध पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है. कहते हैं विद्यार्थीकॉलेज के छात्र राजेंद्र कुमार व छात्रा कंचन कुमारी ने बताया कि एक तो जेठ की भीषण गरमी में आने जाने में कठिनाई हो रही है. ऊपर से कॉलेज आने पर शुद्ध पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है. कहते हैं कॉलेज के प्रभारी प्राचार्यकॉलेज के प्रभारी प्राचार्य कौशल किशोर ने बताया कि दो खराब पड़े चापाकल जल्द से जल्द मरम्मती करा दी जायेगी ताकि विद्यार्थियों को शुद्ध पेयजल के लिए भटकना नहीं पड़े.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन