मननपुर स्टेशन पर ट्रेन लुटेरों ने रेल के एसआइ को पीटा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 May 2015 8:39 AM
विज्ञापन
चानन (लखीसराय) : किऊल-झाझा रेलखंड के मननपुर स्टेशन पर सोमवार की रात ट्रेन लुटेरों ने स्कॉट कर रहे जीआरपी, जमुई के एसआइ रामाशीष दास की पिटाई कर दी, जिससे उनका दोनों हाथ टूट गया. घायल एसआइ को मंगलवार की सुबह लखीसराय सदर अस्पताल में भरती कराया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने पटना […]
विज्ञापन
चानन (लखीसराय) : किऊल-झाझा रेलखंड के मननपुर स्टेशन पर सोमवार की रात ट्रेन लुटेरों ने स्कॉट कर रहे जीआरपी, जमुई के एसआइ रामाशीष दास की पिटाई कर दी, जिससे उनका दोनों हाथ टूट गया.
घायल एसआइ को मंगलवार की सुबह लखीसराय सदर अस्पताल में भरती कराया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया. एसआइ श्री दास जमुई से अप हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस से मननपुर उतरे थे तथा डाउन प्लेटफॉर्म पर डाउन दानापुर-हावड़ा एक्सप्रेस की जांच कर रहे थे. तभी हथियारबंद लुटेरों ने उन पर धावा बोल दिया.
उनकी जम कर पिटाई कर दी. एसआइ के चिल्लाने के बाद भी कोई जवान मदद के लिए नहीं पहुंचा. उलटे अधिकारी की पिटाई होते देख उनके साथ चल रहे जीआरपी के जवान भाग खड़े हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










