विधायक ने किया योजनाओं का शिलान्यास
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 May 2015 8:04 PM
फोटो संख्या 16चित्र परिचय- शिलान्यास करते विधायक लखीसराय/बड़हिया. मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक विजय कुमार सिन्हा ने चार योजनाओं का शिलान्यास एवं दो योजनाओं का उद्घाटन किया. लखीसराय में मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना के तहत बाजार समिति से पेट्रोल पंप तक 47 लाख की योजनाओं का शुभारंभ नाला निर्माण के लिए किया. मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष […]
फोटो संख्या 16चित्र परिचय- शिलान्यास करते विधायक लखीसराय/बड़हिया. मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक विजय कुमार सिन्हा ने चार योजनाओं का शिलान्यास एवं दो योजनाओं का उद्घाटन किया. लखीसराय में मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना के तहत बाजार समिति से पेट्रोल पंप तक 47 लाख की योजनाओं का शुभारंभ नाला निर्माण के लिए किया. मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष छेदी प्रसाद गुप्ता, ओमप्रकाश साह, संजीव कुमार, वार्ड पार्षद रेखा देवी, रघुनंदन मोदी, शोभाकांत साह, मदन साह, धर्मेंद्र कुमार, हरिओम कुमार, गोपाल कुमार आदि उपस्थित थे. बड़हिया प्रतिनिधि के अनुसार, गंगासराय शहीद स्मारक में क्षेत्रीय विधायक ने पुस्तकालय का मंगलवार को शिलान्यास किया. विधायक कोष के तीन लाख 21 हजार की लागत से पुस्तकालय भवन का शिलान्यास क्षेत्रीय विधायक विजय कुमार सिन्हा ने किया.दूसरी ओर विधायक श्री सिन्हा ने बड़हिया नगर पंचायत से स्वीकृत मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना से 41 लाख रुपये की लागत से बनने वाले वार्ड संख्या 14,15,17,18 एवं 19 में नाला निर्माण का शिलान्यास किया. वहीं खुटहाडीह में यात्री शेड का शिलान्यास किया. इस अवसर पर भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार, भाजपा नेता गणेश सिंह, रामप्रवेश कुमार आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










