बैठे रहे पदाधिकारी, नहीं आये एक भी फरियादी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 May 2015 7:04 PM

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा. लंबे समय बाद प्रखंड कार्यालय सूर्यगढ़ा में नव पदस्थापित बीडीओ धरमवीर कुमार प्रभाकर द्वारा मंगलवार को प्रखंडस्तरीय जनता दरबार का आयोजन किया गया. लेकिन प्रचार प्रसार के अभाव में जनता दरबार में कोई भी फरियादी नहीं आये. बीडीओ श्री प्रभाकर फरियादी की आस में बैठे रहे. राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रखंड मुख्यालय एवं थाना […]

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा. लंबे समय बाद प्रखंड कार्यालय सूर्यगढ़ा में नव पदस्थापित बीडीओ धरमवीर कुमार प्रभाकर द्वारा मंगलवार को प्रखंडस्तरीय जनता दरबार का आयोजन किया गया. लेकिन प्रचार प्रसार के अभाव में जनता दरबार में कोई भी फरियादी नहीं आये. बीडीओ श्री प्रभाकर फरियादी की आस में बैठे रहे. राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रखंड मुख्यालय एवं थाना में प्रत्येक मंगलवार को जनता दरबार आयोजित कर जन समस्याओं का निष्पादन करने का निर्देश दिया गया. इसी के आलोक में निर्धारित समय 11 बजे से लेकर एक बजे तक बीडीओ धरमवीर कुमार प्रभाकर कार्यालय में फरियादियों इंतजार में बैठे रहे. बावजूद इसके एक भी फरियादी जनता दरबार में नहीं पहुंचे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन