चलती ट्रेन में महिला से छेड़खानी का मामला दर्ज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 May 2015 10:48 AM
झाझा: रविवार की मध्य रात्रि 13288 डाउन पटना-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस के शयनयान बोगी में एक महिला के साथ छेड़खानी का एक मामला प्रकाश में आया है. महिला के चिल्लाने पर अन्य यात्रियों ने आरोपी युवक को पकड़ कर झाझा रेल थाना को सुपुर्द कर दिया. जिसे अग्रेतर कार्रवाई के लिए रेल न्यायालय किऊल भेज […]
छेड़खानी के बाबत पीड़ित महिला के चाचा झाझा रेल थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. घटना के संबंध में पीड़ित महिला रूबी कुमारी (काल्पनिक नाम) के चाचा ने बताया कि वह उक्त ट्रेन के बोगी संख्या एस-11 के 38 नंबर बर्थ पर थे. उनके साथ उनकी भतीजी भी थी. हमलोग पटना जंकशन से घाटशिला जाने के लिए जमशेदपुर जा रहे थे.
झाझा स्टेशन के पहले मेरी भतीजी चिल्लाने लगी. तभी हम जग गये . तभी एक व्यक्ति बच्ची को बोल रहा था कि पहचानती नहीं हो बरबाद कर देंगे. हो-हल्ला होने पर उक्त बोगी के कई यात्री जग गये तथा आरोपी युवक को पकड़ लिया तथा झाझा स्टेशन पर गाड़ी रुकते ही पकड़े गये युवक को झाझा रेल पुलिस को सुपुर्द कर दिया. सुधीर कुमार सिंह द्वारा दिये गये आवेदन के आलोक में कांड संख्या 49/15 के रुप में दर्ज कर लिया गया है. पकड़े गये आरोपी की पहचान घाटशिला के सूरज कुमार के रूप में की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










