अतिक्रमण के कारण संकरी हो रही सड़कें

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 May 2015 8:04 PM

विज्ञापन

हलसी. प्रखंड के आंबेडकर चौक एवं मोहद्दीनगर चौक पर दुकानदारों सहित फुट कर विके्रताओं द्वारा सड़क का अतिक्रमण कर लिये जाने से सड़कों की चौड़ाई घटती जा रही है. हालात यह है कि दिन में वाहनों के परिचालन की वजह से इस संकरी सड़कों पर हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. वहीं जब इन […]

विज्ञापन

हलसी. प्रखंड के आंबेडकर चौक एवं मोहद्दीनगर चौक पर दुकानदारों सहित फुट कर विके्रताओं द्वारा सड़क का अतिक्रमण कर लिये जाने से सड़कों की चौड़ाई घटती जा रही है. हालात यह है कि दिन में वाहनों के परिचालन की वजह से इस संकरी सड़कों पर हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. वहीं जब इन सड़कों पर बड़े वाहनों का प्रवेश होता है तो जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस दिशा में कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण को हटाने तथा प्रखंड वासियों को जाम से निजात दिलाने की मांग की है. भाजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष जय प्रकाश शर्मा, पूर्व महामंत्री राम वरण सिंह, भाजपा कार्यकर्ता रवि सिंह सहित अन्य लोगों ने स्थानीय प्रशासन से अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. पेड़ से गिर कर युवक घायलहलसी. थाना क्षेत्र के हलसी निवासी मोहन चौधरी के 32 वर्षीय पुत्र सुनील चौधरी ताड़ पेड़ से ताड़ी उतारने के क्रम में शनिवार की सुबह गिर जाने से घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलसी में भरती कराया गया. जहां उसका इलाज चल रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन