महिला ने मारपीट को लेकर थाना में दिया आवेदन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 May 2015 8:05 PM
सूर्यगढ़ा. प्रखंड के मेदनीचौकी थाना क्षेत्र के देवघरा गांव में जमीन विवाद को लेकर कुछ लोगों ने गांव के ही यशोदा देवी को पीट कर जख्मी कर दिया. घायल को इलाज के लिए सूर्यगढ़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. मामले को लेकर यशोदा देवी ने गांव के ही जतन महतो सहित 11 लोगों के खिलाफ […]
सूर्यगढ़ा. प्रखंड के मेदनीचौकी थाना क्षेत्र के देवघरा गांव में जमीन विवाद को लेकर कुछ लोगों ने गांव के ही यशोदा देवी को पीट कर जख्मी कर दिया. घायल को इलाज के लिए सूर्यगढ़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. मामले को लेकर यशोदा देवी ने गांव के ही जतन महतो सहित 11 लोगों के खिलाफ मारपीट करने को लेकर सूर्यगढ़ा थाना में आवेदन दिया है. वहीं यशोदा देवी ने बताया कि पूर्व से चल रहे जमीनी विवाद मामला को उठाने का दबाव बनाया जा रहा था मामला नहीं उठाने जाने को लेकर मारपीट की गयीबच्चा लापता सूर्यगढ़ा. माणिकपुर ओपी क्षेत्र के बाकरचक में आयोजित 9 दिवसीय यज्ञ के अंतिम दिन शनिवार को गरीबनगर गांव निवासी रामचंद्र पासवान के पुत्र रालेंद्र पासवान के लापता होने की सूचना है. इस बाबत गोपालपुर पंचायत के वार्ड सदस्य सतीश पासवान ने बताया कि लापता की खोजबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










