भूकंप क्षति के आकलन को तीन सदस्यीय टीम गठित

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 May 2015 7:04 PM

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा. 25 अप्रैल को आये भूकंप के झटके के कारण प्रखंड में हुई क्षति के आकलन को लेकर जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रखंड स्तर पर तीन सदस्यीय टीम का गठन किया गया. जानकारी के अनुसार, पीएचसी के सहायक अभियंता विनोद कुमार, राजेश कुमार एवं शशिभूषण सिंह को प्रखंडस्तरीय टीम में शामिल किया गया है. ज्ञात […]

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा. 25 अप्रैल को आये भूकंप के झटके के कारण प्रखंड में हुई क्षति के आकलन को लेकर जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रखंड स्तर पर तीन सदस्यीय टीम का गठन किया गया. जानकारी के अनुसार, पीएचसी के सहायक अभियंता विनोद कुमार, राजेश कुमार एवं शशिभूषण सिंह को प्रखंडस्तरीय टीम में शामिल किया गया है. ज्ञात हो कि 25 एवं 26 अप्रैल को भूकंप के झटके के कारण प्रखंड के कई मकान में दरार आ गयी थी. कई क्षतिग्रस्त हो गये थे. इसकी जांच पड़ताल अंचलाधिकारी की देखरेख में गठित टीम द्वारा किया जायेगा. रिपोर्ट के आधार पर सरकार द्वारा मुआवजा दिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन