गरमी से लोग हो रहे बीमार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 May 2015 9:47 AM

विज्ञापन

लखीसराय. जिले में भीषण गरमी पड़ने से दर्जनों लोग कै -दस्त से पीड़ित हो रहे हैं. उनका इलाज निजी क्लिनिक एवं सरकारी अस्पताल में किया जा रहा है. विगत तीन दिनों से जिले के विभिन्न भागों में भीषण गरमी पड़ रही है. पारा 41 डिग्री सेल्सियस से चढ़ता जा रहा है. इस कारण टाल, दियारा, […]

विज्ञापन
लखीसराय. जिले में भीषण गरमी पड़ने से दर्जनों लोग कै -दस्त से पीड़ित हो रहे हैं. उनका इलाज निजी क्लिनिक एवं सरकारी अस्पताल में किया जा रहा है. विगत तीन दिनों से जिले के विभिन्न भागों में भीषण गरमी पड़ रही है.

पारा 41 डिग्री सेल्सियस से चढ़ता जा रहा है. इस कारण टाल, दियारा, पठारी इलाका, नगर परिषद, नगर पंचायत इलाके में लोगों को भीषण गरमी से कै-दस्त के अलावा, शरीर में दर्द, बुखार आदि की शिकायत देखने क ो मिल रही है. इससे ज्यादा परेशानी नवजात शिशु व बुजुगोर्ं को हो रही है. रोग से ग्रसित लोग निजी क्लिनिक एवं सरकारी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं.

बुधवार को बड़हिया स्थित रेफरल अस्पताल में 24 घंटे में लगभग एक दर्जन से अधिक लोग इन बीमारियों से ग्रसित होकर इलाज के लिए पहुंचे. बीमारी लोगों में 45 वर्षीय सुलेखा देवी, अजरुन पासवान, सूरज कुमार, मिनता शर्मा, अनिल ठाकुर आदि हैं. रेफरल अस्पताल के चिकित्सक एके चौधरी ने बताया कि भीषण गरमी के कारण 24 घंटे के अंदर लगभग एक दर्जन से अधिक लोग गरमी जनित बीमारी से ग्रसित लोग इलाज के लिए पहुंचे. उन्होंने लोगों से अपील की कि इस भीषण गरमी में खान पान व पेयजल में सावधानी बरतें. चिकित्सक श्री चौधरी ने कहा कि थोड़ी-सी सावधानी से लू से बचाव कर सकते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन