भूकंप के बाद बारिश की आशंका, बूंदाबांदी से राहत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Apr 2015 7:04 PM
लखीसराय. भूकंप के बाद बारिश की आशंका बनी हुई है. पिछले दो दिनों से आकाश में बादल व हल्की बूंदाबांदी से मौसम खुशगवार हो गया है. तापमान गिरने से लोग गरमी से राहत महसूस कर रहे हैं. रविवार को लखीसराय शहर के आसपास के इलाके में हल्की बारिश हुई. वहीं सोमवार को भी जिले के […]
लखीसराय. भूकंप के बाद बारिश की आशंका बनी हुई है. पिछले दो दिनों से आकाश में बादल व हल्की बूंदाबांदी से मौसम खुशगवार हो गया है. तापमान गिरने से लोग गरमी से राहत महसूस कर रहे हैं. रविवार को लखीसराय शहर के आसपास के इलाके में हल्की बारिश हुई. वहीं सोमवार को भी जिले के कुछ भागों में बूंदाबांदी हुई. अधिकतम तापमान 32 डिग्री एवं न्यूनतम 23 डिग्री रिकार्ड किया गया. मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों तक मौसम इसी तरह का बना रहेगा. सोमवार की शाम एक बार फिर भूकंप का झटका महसूस होने से लोग परेशान हो गये. हालांकि जिले में अब भी भूकंप की संभावना बनी हुई है. भूकंप की तीव्रता कम होने से लोगों को थोड़ा सुकून जरूर है. जिंदगी फिर पटरी पर लौट रही है. राज्य सरकार की घोषणा के बाद जिले भर में सोमवार एवं मंगलवार को स्कूल बंद कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










