आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जिले में नहीं लगाया गया कैंप

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Apr 2015 6:04 PM

विज्ञापन

लखीसराय. मुख्यमंत्री के नीतीश कुमार के निर्देशानुसार जिले के प्रभारी मंत्री सह पर्यटन मंत्री जावेद इकबाल अंसारी सोमवार को दोपहर बाद लखीसराय पहुंचे तथा मात्र एक घंटे अंदर जिले के डीएम के साथ समीक्षात्मक बैठक व भूकंप के दौरान मौत के शिकार बने लोगों के परिजनों को चेक वितरण कर मुंगेर चले गये. आपदा प्रबंधन […]

विज्ञापन

लखीसराय. मुख्यमंत्री के नीतीश कुमार के निर्देशानुसार जिले के प्रभारी मंत्री सह पर्यटन मंत्री जावेद इकबाल अंसारी सोमवार को दोपहर बाद लखीसराय पहुंचे तथा मात्र एक घंटे अंदर जिले के डीएम के साथ समीक्षात्मक बैठक व भूकंप के दौरान मौत के शिकार बने लोगों के परिजनों को चेक वितरण कर मुंगेर चले गये. आपदा प्रबंधन द्वारा जिले के किसी भी प्रखंड में किसी भी तरह का शिविर का आयोजन नहीं किया गया है. सिर्फ प्रखंड में बीडीओ, सीओ, थानाध्यक्ष एवं प्रखंड कर्मियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में सर्वे कर भूकंप का जायजा लिया जा रहा है. इस संबंध में आपदा प्रबंध की प्रभारी पदाधिकारी मंजु प्रसाद ने बताया कि जिले में भूकंप से कोई विशेष नुकसान होने की सूचना नहीं है. जो तीन लोग भूकंप के दौरान मरे उनमें से दो पति-पत्नी थे, जो घर से बाहर निकलते वक्त कच्चे दीवार की चपेट में आने से घायल हुए. उनकी मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हो गयी थी. वहीं एक और व्यक्ति भी कच्चे घर के दीवार से दब कर मर गये. इसके अलावा कुछ जगहों से कच्चे घरों के गिरने की सूचना मिली. कुछ पक्के घरों की दीवारों पर हल्की दरार आने की सूचना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन