्रप्रभारी मंत्री ने मृतक के परिजनों को सौंपे चार-चार लाख रुपये के चेक

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Apr 2015 6:04 PM

विज्ञापन

लखीसराय. मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिले के प्रभारी मंत्री सह सूबे के पर्यटन मंत्री जावेद इकबाल अंसारी सोमवार को लखीसराय पहुंचे. डीएम व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की. भूकंप से जिले में होने वाले नुकसान का जायजा लिया. इस दौरान जिले के पदाधिकारियों ने प्रभारी मंत्री को बताया कि जिले में भूकंप से […]

विज्ञापन

लखीसराय. मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिले के प्रभारी मंत्री सह सूबे के पर्यटन मंत्री जावेद इकबाल अंसारी सोमवार को लखीसराय पहुंचे. डीएम व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की. भूकंप से जिले में होने वाले नुकसान का जायजा लिया. इस दौरान जिले के पदाधिकारियों ने प्रभारी मंत्री को बताया कि जिले में भूकंप से तीन लोगों की मौत हो गयी थी. इसके अलावा किसी तरह की कोई विशेष क्षति की सूचना नहीं है. अधिकारियों ने बताया कि कुछ जगहों पर कुछ कच्चे मकानों के गिरने तथा कई जगहों पर पक्के मकानों में हल्की दरार आयी है. जिले के सदर अस्पताल में किसी तरह की स्थिति से निबटने की तैयारी है. बैठक में प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों से जिले के सभी प्रखंडों का सर्वे करा कर भूकंप से होने वाले नुकसान का आकलन करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि भूकंप से प्रभावित लोगों को हर हाल में राहत मिलनी चाहिए. बैठक के बाद प्रभारी मंत्री ने शनिवार को आये भूकंप के दौरान मौत के शिकार बने तीन मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपये का चेक प्रदान किया. जिसमें से मृतक हीरो महतो एवं फलिया महतो के पुत्र रामाशीष महतो को आठ लाख तथा मृतक मुसो राम की पत्नी सोना देवी को चार लाख का चेक दिया. मौके पर डीएम मनोज कुमार सिंह, एसडीओ अंजनी कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. मृतक के आश्रितों को मुआवजे का चेक प्रदान करने के बाद प्रभारी मंत्री मुंगेर के लिए प्रस्थान कर गये. बताया गया कि प्रभारी मंत्री मुंगेर में ही कैंप करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन