रविवार को भी जिले में महसूस किये गये भूकंप के झटके
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Apr 2015 6:04 PM
भूकंप से जिले में अब तक हो चुकी तीन लोगों क ी मौतलखीसराय. शनिवार को आये भूकंप के झटके व दहशत से लोग उबरे भी नहीं थे, कि रविवार दोपहर एक बार फिर लगभग 12.40 बजे भूकंप के झटके ने लोगों में अफरातफरी मचा दी. लोग हड़बड़ा कर अपने-अपने घरों से बाहर खुले में आये. […]
भूकंप से जिले में अब तक हो चुकी तीन लोगों क ी मौतलखीसराय. शनिवार को आये भूकंप के झटके व दहशत से लोग उबरे भी नहीं थे, कि रविवार दोपहर एक बार फिर लगभग 12.40 बजे भूकंप के झटके ने लोगों में अफरातफरी मचा दी. लोग हड़बड़ा कर अपने-अपने घरों से बाहर खुले में आये. हालांकि रविवार को आये भूकंप के झटके से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. लेकिन शनिवार को भूकंप के झटके के दौरान दीवार गिरने से गंभीर रूप से जख्मी टाउन थाना क्षेत्र के नीमचक निवासी हीरो महतो की मौत इलाज के दौरान पटना पीएमसीएच में हो गयी. इस प्रकार हीरो महतो, उनकी पत्नी फु लिया देवी और वार्ड नं 19 निवासी मुसो राम सहित कुल तीन लोगों की भूकंप की वजह से मौत हो गयी. हालांकि शनिवार की रात व्हाट्स एप व फेसबुक पर लोगों ने अफवाह फैला दी कि 13 तीव्रता वाले भूकंप रात में आ सकते हैं. इसमें लोग रात भर जगे रहे. भूकंप के कारण कई लोगों के घरों की दीवार में दरार आ गयी. कुछ दीवार गिरने की भी सूचना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










