सहस्त्र चंडी महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप के लगाये फेरे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Apr 2015 9:05 PM
फोटो संख्या 01- मंडप का फेरे लगाते श्रद्धालु फोटो संख्या 02- यज्ञ में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा को पूजा अर्चना करते लोग लखीसराय. शहर के नया बाजार स्थित सूर्यनारायण घाट स्थित किऊल नदी के बालुका में चल रहे नौ दिवसीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ में शनिवार को मौसम में बदलाव आने के बाद सुबह में […]
फोटो संख्या 01- मंडप का फेरे लगाते श्रद्धालु फोटो संख्या 02- यज्ञ में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा को पूजा अर्चना करते लोग लखीसराय. शहर के नया बाजार स्थित सूर्यनारायण घाट स्थित किऊल नदी के बालुका में चल रहे नौ दिवसीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ में शनिवार को मौसम में बदलाव आने के बाद सुबह में श्रद्धालुओं ने यज्ञ के मंडप का फेरा लिया. सुबह से यज्ञ स्थल पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही. भूकंप आने बाद अनेक श्रद्धालु यज्ञ स्थल पर पहुंच भगवान का शुक्रिया अदा किया. मौसम के बदलाव के बीच तीन दिनों से चल रहे इस महायज्ञ में शनिवार को बच्चे, बूढे़ व महिलाओं की भीड़ देखी गयी. श्रद्धालु यज्ञ स्थल पर स्थापित किये गये विभिन्न देवी देवताओं की पूजा अर्चना किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










