विधान पार्षद ने किया जनप्रतिनिधियों को सम्मानित

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Apr 2015 8:04 PM

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा/ मेदनीचौकी. शुक्रवार को सूर्यगढ़ा प्रखंड के ताजपुर, वंशीपुर, अलीनगर एवं पिपरिया प्रखंड के सैदपुरा पंचायत में सम्मान समारोह आयोजित किया गया. जिसमें विधान पार्षद संजय सिंह के द्वारा उक्त पंचायत के जन प्रतिनिधियों को चादर भेंट कर सम्मानित किया गया. विधान पार्षद ने इस क्रम में स्थानीय समस्याओं की भी जानकारी ली. राजद प्रवक्ता […]

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा/ मेदनीचौकी. शुक्रवार को सूर्यगढ़ा प्रखंड के ताजपुर, वंशीपुर, अलीनगर एवं पिपरिया प्रखंड के सैदपुरा पंचायत में सम्मान समारोह आयोजित किया गया. जिसमें विधान पार्षद संजय सिंह के द्वारा उक्त पंचायत के जन प्रतिनिधियों को चादर भेंट कर सम्मानित किया गया. विधान पार्षद ने इस क्रम में स्थानीय समस्याओं की भी जानकारी ली. राजद प्रवक्ता भगवान यादव ने बताया कि विधान पार्षद श्री सिंह द्वारा पंचायत प्रतिनिधियों यथा मुखिया, सरपंच एवं पंचायत समिति सदस्यों को सम्मानित किया गया. महिला जनप्रतिनिधियों एवं वार्ड सदस्यों को शॉल एवं कैलेंडर व पुरुष जन प्रतिनिधियों को चादर एवं कैलेंडर भेंट किया गया. इधर ताजपुर पंचायत कार्यालय में आयोजित समारोह में पंचायत की मुखिया प्रेमा देवी सहित अन्य जन प्रतिनिधियों ने विधान पार्षद का भव्य स्वागत किया और उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया. वहां मुखिया प्रेमा कुमारी के अलावे उप मुखिया दानी महतो, सरपंच मालती देवी, पंचायत समिति सदस्य पार्वती देवी, वार्ड सदस्य मुन्ना कुमार, नरेश महतो, बालेश्वर साव, विनोद प्रसाद मेहता, निर्मला देवी, विद्या देवी, सावित्री देवी, गीता देवी, शिवनारायण साव, प्रतिमा देवी, रामबालक पासवान, कुमकुम देवी, बबीता देवी आदि को भी सम्मानित किया गया. मौके पर अलीनगर पंचायत की मुखिया नेपाली सहनी, पंचायत समिति सदस्य किरण सिंह, सैदपुरा मे मुखिया वीणा देवी, सामाजिक कार्यकर्ता शैलेंद्र सिंह आदि उपस्थित थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन