बिहार की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी ‘हम’
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Apr 2015 6:41 AM
विज्ञापन
लखीसराय : बिहार में हम पार्टी अपने दम पर विधान सभा चुनाव में 243 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी और सरकार बनायेगी. उक्त बातें बुधवार की देर शाम पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने टाल क्षेत्र के तीनमुहानी टाल में ढाढ़ी समाज के सम्मेलन में कही. सम्मेलन की अध्यक्षता साधु शरण राम ने की. मांझी ने […]
विज्ञापन
लखीसराय : बिहार में हम पार्टी अपने दम पर विधान सभा चुनाव में 243 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी और सरकार बनायेगी. उक्त बातें बुधवार की देर शाम पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने टाल क्षेत्र के तीनमुहानी टाल में ढाढ़ी समाज के सम्मेलन में कही. सम्मेलन की अध्यक्षता साधु शरण राम ने की.
मांझी ने नीतीश पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश जी ने मुङो मुख्यमंत्री की गद्दी दी. तीन माह तक उनके निर्देश पर कार्य किया, इस दौरान मैं ठीक था.
बाद में जब बिहार के विकास में खुद फैसला लेने लगा, तो उनके पेट में दर्द होने लगा और मुङो गद्दी से हटा दिया गया. उन्होंने ढाढ़ी समाज से कहा कि आने वाले विधान सभा चुनाव में उनके समाज को भी विधान सभा का टिकट दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










