सूर्यगढ़ा बाजार में पेयजल की नहीं है समुचित व्यवस्था

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Apr 2015 2:39 AM

विज्ञापन

लखीसराय : पिछले दो दिनों से अनायास मौसम के बदलते ही तापमान चढ़ने लगा है. पारा के चढ़ने की वजह से पानी की खपत बढ़ गयी है. लेकिन सूर्यगढ़ा बाजार में पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं रहने से लोगों को तड़पना पड़ रहा है. ज्ञात हो कि सूर्यगढ़ा बाजार में आसपास के इलाकों से लगभग […]

विज्ञापन
लखीसराय : पिछले दो दिनों से अनायास मौसम के बदलते ही तापमान चढ़ने लगा है. पारा के चढ़ने की वजह से पानी की खपत बढ़ गयी है. लेकिन सूर्यगढ़ा बाजार में पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं रहने से लोगों को तड़पना पड़ रहा है.
ज्ञात हो कि सूर्यगढ़ा बाजार में आसपास के इलाकों से लगभग पांच हजार लोगों का आना जाना लगा रहता है. लखीसराय-मुंगेर के बाद आसपास के लोगों का मुख्य बाजार सूर्यगढ़ा ही है.
जहां लोगों द्वारा घरेलू सामान के साथ-साथ अन्य कारोबार यहां से जुड़ा हुआ है.यहां दो-चार चापाकल हैं. लेकिन सभी लोगों को इसकी जानकारी नहीं रहने की वजह से लोगों को होटल या फिर मिनरल वाटर बोतल का सहारा लेना पड़ता है.
थाना परिसर में पेयजल की व्यवस्था के लिए लगे बोरिंग का पाइप भी एनएच 80 निर्माण होने के समय टूट जाने के कारण थाने से लेकर महावीर चौक तक ही पेयजलापूर्ति हो पाती है. पूर्व में थाना परिसर के समीप जल मीनार प्रस्तावित था जो सिर्फ कागज पर ही सिमट कर रह गया. लोगों ने जनप्रतिनिधियों से सार्थक प्रयास की मांग की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन