थ्रेसिंग के दौरान हुआ हादसा गले में दुपट्टा कसने से किशोरी की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Apr 2015 12:30 PM
चानन : थाना क्षेत्र के मलिया गांव निवासी राज कुमार यादव की पुत्री 15 वर्षीय अनिता कुमारी की रविवार रात गेहूं की थ्रेसिंग के दौरान मौत हो गयी. उसका दुपट्टा थ्रेसर में फंस कर गले में कस गया. दम घुटने से उसकी मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, रविवार की रात अनिता कुमारी थ्रेसर के […]
चानन : थाना क्षेत्र के मलिया गांव निवासी राज कुमार यादव की पुत्री 15 वर्षीय अनिता कुमारी की रविवार रात गेहूं की थ्रेसिंग के दौरान मौत हो गयी. उसका दुपट्टा थ्रेसर में फंस कर गले में कस गया. दम घुटने से उसकी मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, रविवार की रात अनिता कुमारी थ्रेसर के पास से गेहूं उठा कर दूसरे स्थान पर रख रही थी. अचानक उसकी ओढ़नी थ्रेसर में फंस गयी. इससे उसके गले में ओढ़नी की फांस लग गयी. घटना में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. आनन फानन में परिजनों ने युवती का दाह संस्कार रात में ही कर दिया गया. अनिता के पिता हत्या के मामले में आरोपी हैं. वे फिलहाल जेल में बंद है. ज्ञात हो कि दो दिन पूर्व लखीसराय के संतर मुहल्ले में भी थ्रेसर की चपेट में आने से एक युवक के गले में गमछा का फंदा लग गया, जिससे उसकी स्थिति नाजुक हो गयी थी. हालांकि पास ही के एक निजी क्लिनिक में चिकित्सकों के प्रयास से उसे बचा लिया गया. इस संबंध में थानाध्यक्ष कपिलदेव सिंह ने बताया कि उन्हें इस मामले में कोई जानकारी नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










