पारिवारिक कलह से तंग युवक ने की आत्महत्या

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Mar 2015 8:03 PM

विज्ञापन

चानन. प्रखंड के समीपवर्ती कजरा थाना अंतर्गत तेतरिया गांव निवासी विशुनदेव यादव के 22 वर्षीय पुत्र जितेंद्र कुमार गुरुवार को पारिवारिक विवाद में गांव के पास बहियार में खंभे के सहारे फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. युवक ने रेलवे में नौकरी के लिए बिचौलिये को एक लाख रुपये दिये थे. इस वजह से परिवार […]

विज्ञापन

चानन. प्रखंड के समीपवर्ती कजरा थाना अंतर्गत तेतरिया गांव निवासी विशुनदेव यादव के 22 वर्षीय पुत्र जितेंद्र कुमार गुरुवार को पारिवारिक विवाद में गांव के पास बहियार में खंभे के सहारे फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. युवक ने रेलवे में नौकरी के लिए बिचौलिये को एक लाख रुपये दिये थे. इस वजह से परिवार में विवाद हुआ करता था. इसी से तंग आ कर उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. बताया जाता है कि 10 दिन पूर्व जितेंद्र कुमार का दुरागमन हुआ था. पत्नी के हाथों की मेंहदी का रंग भी नहीं छूटा था और पति से बीच मंझधार में छोड़ कर चला गया. घटना के संबंध में कजरा थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि युवक द्वारा आत्महत्या किये जाने की सूचना मिली है. जब तक पुलिस घटनास्थल जाकर शव को अपने कब्जे में लेती, परिवार के लोगों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया. उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. ग्रामीणों को किया गया जागरूक चानन. कला जत्था के कलाकारों द्वारा साक्षर भारत मिशन के तहत प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बन्नूबगीचा के प्रांगण में शिक्षा पर आधारित नुक्कड़ नाटक खेला गया. लड़की की पढ़ाई व लड़का-लड़की में फर्क नहीं, बल्कि बराबर की साझेदारी आदि विषय पर नाटक कर ग्रामीणों को जागरूक किया गया. बैठक 15 को सूर्यगढ़ा. समाजवादी मंच के तत्वावधान में 15 मार्च को प्रखंड के अलीनगर हाई स्कूल प्रांगण में सूर्यगढ़ा बचाओ अभियान के तहत एक बैठक आहूत की गयी है. उक्त आशय की जानकारी क्षेत्रीय प्रभारी संयोजक रामलखन शर्मा व संयोजक टुनटुन प्रसाद सिंह ने दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन