मेमू ट्रेन हुई बेपटरी डाउन लाइन पर परिचालन रहा बाधित
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Aug 2013 3:23 AM
झाझा : झाझा रेलवे स्टेशन के पूर्वी केबिन के पास बुधवार की सुबह मेमू ट्रेन सेंटिंग के दौरान बेपटरी हो गयी. जिस कारण डाउन लाइन का रेलवे परिचालन पूरी तरह बाधित हो गया. डाउन की लंबी दूरी की रेलगाड़ियों को धीरे –धीरे अप लाइन होकर निकाला गया. घटना स्थल पर आला अधिकारी के पहुंचने के […]
झाझा : झाझा रेलवे स्टेशन के पूर्वी केबिन के पास बुधवार की सुबह मेमू ट्रेन सेंटिंग के दौरान बेपटरी हो गयी. जिस कारण डाउन लाइन का रेलवे परिचालन पूरी तरह बाधित हो गया.
डाउन की लंबी दूरी की रेलगाड़ियों को धीरे –धीरे अप लाइन होकर निकाला गया. घटना स्थल पर आला अधिकारी के पहुंचने के बाद मेमू गाड़ी को पटरी पर लाने का प्रयास किया जा रहा था. जानकारी के अनुसार सुबह 6:35 बजे जब मेमू ट्रेन को 6 नंबर रिसिभींग लाइन से मैन अप लाइन में लिया जा रहा था तभी 22 नंबर ज्वाइंट के पास डाउन मैन लाइन में न जाकर अतिरिक्त बने डाउन लाइन में चला गया.
केबिन मैन ने हरी झंडी भी दिखा दी थी. जब केबिन मैन ने ट्रेन को अतिरिक्त लाईन में जाते देखा तो प्वाइंट को बदला. इसी दौरान ट्रेन इंजन समेत पटरी से उतर गयी.जिससे डाउन मेन लाइन पर परिचालन घंटों बाधित रहा. डाउन लाइन की कई गाड़िया झाझा स्टेशन पर खड़ी रही. डाउन में लंबी दूरी की रेलगाड़ियों को अप लाइन से धीरे–धीरे पास कराया गया.
घटना की खबर सुनते ही सभी वरीय रेल अधिकारी घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े. मौके पर दानापुर एडीआरएम बीके सिंह भी पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया एवं उच्च स्तरीय जांच का आदेश दिया. रेलवे सूत्रो ने बताया कि केबिन मैन की लापरवाही के कारण ही इस तरह की घटना घटी. एक मेला स्पेशल ट्रेन उस गाड़ी से टकराते–टकराते बची. घटना स्थल पर कई वरीय पदाधिकारी कैंप किये हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










