बेटों की गिरफ्तारी से आहत मां की थमी सांस

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Feb 2015 8:19 AM

विज्ञापन

बड़हिया (लखीसराय) : निर्दोष बेटों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये जाने पर व्यथित मां ने दम तोड़ दिया. आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा थाने में प्रदर्शन किये जाने पर वरीय पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे व स्थिति संभाली. पुलिस अधिकारियों ने तत्काल गलत गिरफ्तारी व मां की मौत को लेकर मामला दर्ज करने का आदेश दिया. बड़हिया […]

विज्ञापन
बड़हिया (लखीसराय) : निर्दोष बेटों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये जाने पर व्यथित मां ने दम तोड़ दिया. आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा थाने में प्रदर्शन किये जाने पर वरीय पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे व स्थिति संभाली. पुलिस अधिकारियों ने तत्काल गलत गिरफ्तारी व मां की मौत को लेकर मामला दर्ज करने का आदेश दिया.
बड़हिया नगर के वार्ड संख्या छह निवासी ललन सिंह के पुत्र संजीव कुमार व राजाराम कुमार को 14 फरवरी की रात 10 बजे बड़हिया थाने के एएसआइ आरपी सिंह प्रथम के नेतृत्व में उनके घर पर पहुंची. पुलिस दल ने मोबाइल चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया.
वहीं मौके पर दोनों लड़के की मां बबुनी देवी बड़हिया बाजार के मां तारा टेलीकॉम के प्रोपराइटर चुन्नू कुमार से 22 जनवरी को उक्त मोबाइल खरीदने की रसीद दिखा रही थी. मगर पुलिस पदाधिकारी ने मां की दलील को कोई अहमियत नहीं दी व भरे समाज के सामने उसके दोनों पुत्रों को चोर करार देते हुए गिरफ्तार कर ले गयी. मां की ममता कराह उठी व समाज के सामने निर्दोष पुत्र पर लगे आरोप को वह सह नहीं सकी और सदमे में उसने दम तोड़ दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन