सड़क दुर्घटना में आधा दर्जन जख्मी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Feb 2015 10:38 AM

विज्ञापन

चन्द्रमंडीह: चकाई- देवघर मुख्य मार्ग पर चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के चोरकट्टा मोड़ के निकट एक बोलेरो वाहन के अनियंत्रित हो कर सड़क किनारे खड़े ट्रक में टक्कर मार देने से उस पर सवार करीब आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गय़े सभी घायलों को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से ईलाज हेतु […]

विज्ञापन
चन्द्रमंडीह: चकाई- देवघर मुख्य मार्ग पर चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के चोरकट्टा मोड़ के निकट एक बोलेरो वाहन के अनियंत्रित हो कर सड़क किनारे खड़े ट्रक में टक्कर मार देने से उस पर सवार करीब आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गय़े सभी घायलों को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से ईलाज हेतु सदर अस्पताल देवघर भेजा गया़ .

जानकारी के अनुसार पटना के कंकड़बाग से बोलेरो संख्या जेएच 09 जे 3661 पर सवार होकर लोग पूजा अर्चना के लिए देवघर जा रहे थे.

इसी दौरान चन्द्रमंडीह थाना क्षेत्र के चोरकट्टा मोड़ के निकट घटना हो गयी. जिससे उस पर सवार पटना कंकड़बाग निवासी रामाकांत यादव, अनिता देवी, रीता देवी, नालेश कुमार, शत्रुधन यादव, हारण यादव, लालजीत यादव एवं सोनु कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया़ स्थानीय ग्रामीणों ने घटना की सूचना चंद्रमंडीह थाने को देकर सभी घायलों को इलाज हेतु सदर अस्पताल देवघर भेज दिया़ इधर पुलिस घटना की सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुंच कर क्षतिग्रस्त वाहन को अपने कब्जे में लेकर मामले की छानबीन कर रही है़.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन