प्रदर्श मेले के प्रशस्ति पत्र का होगा वितरण

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Feb 2015 8:03 PM

विज्ञापन

कजरा. कजरा शिक्षांचल में आयोजित पर्यावरण प्रदर्श मेले में बच्चों के प्रदर्शन को लेकर सोमवार को मध्य विद्यालय खैरा महिसोनी में प्रशस्ति पत्र वितरित किया जायेगा. विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक देवेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि उनके विद्यालय के दर्जनों छात्रों को उनके प्रदर्श को सराहनीय बताते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है.नाबालिग […]

विज्ञापन

कजरा. कजरा शिक्षांचल में आयोजित पर्यावरण प्रदर्श मेले में बच्चों के प्रदर्शन को लेकर सोमवार को मध्य विद्यालय खैरा महिसोनी में प्रशस्ति पत्र वितरित किया जायेगा. विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक देवेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि उनके विद्यालय के दर्जनों छात्रों को उनके प्रदर्श को सराहनीय बताते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है.नाबालिग लड़की के भगाने के आरोपी का आत्मसर्मपण कजरा. कजरा थाना कांड संख्या 41/14 के तहत दर्ज मामले में नामजद चार अभियुक्तों में से रामप्रित बिंद व उसके पुत्र रोहित बिंद ने लखीसराय न्यायालय में शनिवार को आत्मसर्मपण कर दिया. कजरा थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने उक्त बातों की पुष्टि करते हुए बताया कि आत्मसर्मपण करने वाले अभियुक्त के घर पर पूर्व में इश्तिहार चिपकाया गया था. ससमय आत्मसर्मपण नहीं करने वाले नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध माननीय न्यायालय से आवेदन देकर उनके खिलाफ जब्ती आदि की प्रक्रिया की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन