बांस से टकरा कर उड़ी खोपड़ी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Jan 2015 10:16 AM

विज्ञापन

लखीसराय: गुरुवार को रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र के लखीसराय-रामगढ़ चौक मुख्य पथ पर झुलौना गांव के समीप ट्रैक्टर व बाइक की टक्कर में बाइक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को ग्रामीणों के सहयोग से लखीसराय सदर अस्पताल में भरती […]

विज्ञापन

लखीसराय: गुरुवार को रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र के लखीसराय-रामगढ़ चौक मुख्य पथ पर झुलौना गांव के समीप ट्रैक्टर व बाइक की टक्कर में बाइक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को ग्रामीणों के सहयोग से लखीसराय सदर अस्पताल में भरती कराया गया. वहां दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना पीएमसीएच के लिए रेफर कर दिया गया है.

जानकारी के अनुसार, हलसी प्रखंड के शिरखिंडी गांव के तीन युवक एक बाइक पर सवार होकर गांव लखीसराय जा रहे थे. उसी क्रम में रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र के झुलौना गांव के समीप संतुलन खोने के कारण आगे जा रहे बांस लदे ट्रैक्टर से टकरा गये. ट्रॉली पर लदे निकले बांस से बाइक चालक टकरा गया. बांस के जोरदार झटके से बाइक चालक की खोपड़ी खुल गयी. शिवचरण महतो के पुत्र बाइक चालक नवलेश कुमार की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी.

जबकि बाइक पलटने से बाइक पर सवार देवेश्वर महतो के पुत्र विकास कुमार एवं हर्ष मंडल के पुत्र राजेश्वर कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी की उम्र 22 से 24 वर्ष के बीच बतायी जा रही है. घायलों को सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर पटना के लिए रेफर कर दिया गया है. वहीं ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को लेकर फरार हो गया है. इस संबंध में रामगढ़ चौक थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि घटना थाना क्षेत्र के झुलौना गांव के पास की है. एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी है. दो घायल युवकों को सदर अस्पताल में भरती कराया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन