समाजसेवी सुजीत को जिला भाजपा का तकनीकी प्रभार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Jan 2015 9:02 PM
लखीसराय. प्रसिद्ध समाजसेवी सह भाजपा कार्यकर्ता सुजीत कुमार के पार्टी संगठन के लिए बेहतर कार्य को देखते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता नंद किशोर यादव के द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित साह के निर्देश पर लखीसराय जिला में सदस्यता अभियान में तेजी लाने के लिए जिला का तकनीकी प्रभार दिया गया है. पटना में सुजीत कुमार […]
लखीसराय. प्रसिद्ध समाजसेवी सह भाजपा कार्यकर्ता सुजीत कुमार के पार्टी संगठन के लिए बेहतर कार्य को देखते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता नंद किशोर यादव के द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित साह के निर्देश पर लखीसराय जिला में सदस्यता अभियान में तेजी लाने के लिए जिला का तकनीकी प्रभार दिया गया है.
पटना में सुजीत कुमार को यह जिम्मेदारी सौंपते हुए श्री यादव ने कहा कि इनकी ऊर्जा को देखते हुए भाजपा यह उम्मीद करती है कि इनके नेतृत्व में सदस्यता अभियान को और गति मिलेगी.
पटना से लौटने के बाद सुजीत कुमार ने पत्रकारों को बताया कि लखीसराय में लोगों को जोड़ने के लिए वे अपने सहयोगियों के साथ सघन अभियान चलाएंगे. सुजीत कुमार को यह प्रभार मिलने पर जिला भाजपा महामंत्री सुधांशु कुमार, बबीता देवी, सुनील कुमार सेवी, पूर्व जिलाध्यक्ष छेदी प्रसाद गुप्ता, ब्रजेश कुमार आदि ने उन्हें बधाई दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










