जनवरी के अंत तक सूर्यगढ़ा को अनुमंडल का दर्जा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Jan 2015 10:43 AM
लखीसराय: विधानसभा चुनाव की समयावधि नजदीक आते ही एक बार फिर अनुमंडल एवं प्रखंड की राजनीति परवान चढ़ने लगी है. लोगों को भरोसा है कि राज्य सरकार कभी भी इसकी घोषणा कर सकती है. सत्ता पक्ष से जुड़े जानकारों की मानें तो जनवरी माह में इसकी घोषणा संभव है. राज्य सरकार ने इसकी तैयारी पूरी […]
लखीसराय: विधानसभा चुनाव की समयावधि नजदीक आते ही एक बार फिर अनुमंडल एवं प्रखंड की राजनीति परवान चढ़ने लगी है. लोगों को भरोसा है कि राज्य सरकार कभी भी इसकी घोषणा कर सकती है. सत्ता पक्ष से जुड़े जानकारों की मानें तो जनवरी माह में इसकी घोषणा संभव है. राज्य सरकार ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है.
लखीसराय जिले में सूर्यगढ़ा प्रखंड को अनुमंडल का दर्जा मिलना है. इस बाबत प्रस्ताव पर अंतिम कार्रवाई पूरी की जा रही है. ऐसे में एक बार फिर सूर्यगढ़ा क्षेत्र के लोगों की उम्मीदें करवट लेने लगी है. लोगों को उम्मीद है कि चंद दिनों में क्षेत्र के लोगों को बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो जायेगी. लंबे समय से समय-समय पर लगातार सूर्यगढ़ा को अनुमंडल का दर्जा देने की मांग होती रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










