अगलगी में लाखों का नुकसान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Jan 2015 10:41 AM
गिद्धौर: प्रखंड क्षेत्र के सेवा निवासी मालिक सिंह एवं राम अवतार सिंह के कुरकुट्टा बहियार स्थित खलिहान में ढ़ाई बीघा धान का लगभग 25 हजार धान लगा पुआल का पूंजेर जल कर राख हो गया. घटना शनिवार की देर रात्रि हुई. इस संदर्भ में पीड़ित मालिक सिंह एवं राम अवतार सिंह ने बताया कि घटना […]
इस संदर्भ में पीड़ित मालिक सिंह एवं राम अवतार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मेरे बटाईदार रविंद्र रावत द्वारा दिये जाने पर हमलोग आनन-फानन में घटना स्थल पर पहुंच कर ग्रामीणों के सहयोग से आग को बुझाने का काफी प्रयास किया.
लगभग ढ़ाई-तीन घंटा के मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. आग कैसे लगी हमलोगों को कुछ भी पता नहीं है. इस अगलगी में हमलोगों को लाखों का नुकसान हुआ है. पीड़ित द्वारा घटना की सूचना गिद्धौर थाना एवं अंचलाधिकारी को दे दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










