अगलगी में हजारों की संपत्ति राख
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Jan 2015 9:17 AM
विज्ञापन
लखीसराय : नगर परिषद के वार्ड संख्या 20 में एक्सचेंज के समीप एक मकान में बुधवार देर रात आग लग गयी. अगलगी में घर में रखा दस मन धान सहित हजारों की संपत्ति जल गयी. आग बुधवार की देर रात उस समय लगी जब घर के सभी सदस्य सोये थे. गृहस्वामी आजो यादव ने बताया […]
विज्ञापन
लखीसराय : नगर परिषद के वार्ड संख्या 20 में एक्सचेंज के समीप एक मकान में बुधवार देर रात आग लग गयी. अगलगी में घर में रखा दस मन धान सहित हजारों की संपत्ति जल गयी.
आग बुधवार की देर रात उस समय लगी जब घर के सभी सदस्य सोये थे. गृहस्वामी आजो यादव ने बताया कि रात में घर में रखी ढिबरी के पलटने से आग लग गयी. आजो यादव ने बताया कि परिवार के सदस्य घर के उपरी तल्ले में रहते हैं. और निचले हिस्से में धान व खलिहान का अन्य सामान रखा हुआ था.
आग लगने से निचले हिस्से में रखा 10 मन धान सहित अन्य सभी जल कर राख हो गया. वहीं आग से घर के ऊपरी तल में रखा घर का बिस्तर व अन्य सामान जल गया. हालांकि इस अगलगी में कोई हताहत नहीं हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










