छात्रों ने किया हंगामा, तोड़ी कुरसी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Jan 2015 9:27 AM

विज्ञापन

लखीसराय: नगर क्षेत्र के राजकीय मध्य विद्यालय नया बाजार में सोमवार को पोशाक व छात्रवृत्ति राशि के वितरण में गड़बड़ी को लेकर विद्यार्थियों ने हंगामा किया गया. मामले की जानकारी मिलने के बाद सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी विनीत कुमार, बीइओ कैलाश प्रसाद एवं कवैया थानाध्यक्ष विनोद राम विद्यालय पहुंच कर मामले को शांत कराया. इस […]

विज्ञापन

लखीसराय: नगर क्षेत्र के राजकीय मध्य विद्यालय नया बाजार में सोमवार को पोशाक व छात्रवृत्ति राशि के वितरण में गड़बड़ी को लेकर विद्यार्थियों ने हंगामा किया गया. मामले की जानकारी मिलने के बाद सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी विनीत कुमार, बीइओ कैलाश प्रसाद एवं कवैया थानाध्यक्ष विनोद राम विद्यालय पहुंच कर मामले को शांत कराया.

इस मौके पर पदाधिकारियों द्वारा वस्तुस्थिति की जानकारी लेने पर पाया गया कि विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अर्चना सिन्हा से रुपये लेने के बाद विद्यालय की पांच शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों से रजिस्टर पर हस्ताक्षर भी करा लिया था. बाद में प्रधानाध्यापिका द्वारा हिसाब में गड़बड़ी होने की बात बताते हुए वितरण कार्य को रोके जाने पर राशि का वितरण नहीं किया गया.

इस पर बीइओ कैलाश प्रसाद ने कहा कि अगर आपको किसी प्रकार की शंका थी तो वे उनसे पूछते. वहीं बीडीओ श्री सिन्हा ने कहा कि प्रधानाध्यापक की कुरसी नहीं संभलती, तो अपने वरीय पदाधिकारियों को कह दें. इस तरह की लापरवाही करके माहौल को खराब न करें. इधर नप उपाध्यक्ष अरविंद पासवान ने कहा कि विद्यालय का भविष्य अधर में है. इस तरह के घिनौने कुकृत्य से विद्यालय के साथ-साथ मोहल्ले की भी बदनामी होती है.

इधर पुरानी बाजार क्षेत्र स्थित जीएल कोठारी मध्य विद्यालय में राशि की कमी के कारण 6, 7, 8 वर्ग के बच्चों के बीच राशि का वितरण नहीं किया जा रहा था. जिसको लेकर छात्रों ने हंगामा करते हुए कुछ समय के लिए मुख्य सड़क को जाम कर दिया. इससे भी उनका दिल नहीं भरा तो उन्होंने स्कूल के अंदर सबमरसिबल का पाइप, कुरसी, नल एवं टेबुल को क्षतिग्रस्त कर दिया. मामले की जानकारी मिलते ही टाउन थानाध्यक्ष मनोज कुमार दल-बल के साथ स्कूल पहुंचे और सभी को समझा कर विद्यालय के अंदर भेजा. इस संबंध में विद्यालय प्रधानाध्यापिका क्रांति कुमारी ने कहा कि विद्यालय में एक से पांच वर्ग के बच्चों के बीच प्रोत्साहन राशि का वितरण किया जा रहा था. जबकि विभाग के द्वारा छह से आठवें वर्ग के एससी/एसटी एवं बीपीएल परिवार के छात्रों की राशि नहीं आने के कारण वितरण नहीं किया जा रहा था. वहीं बीइओ कैलाश प्रसाद ने हंगामे के बाद अपने देख-रेख में राशि का वितरण करवाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन