कजरा स्टेशन रोड में कीचड़ व जलजमाव से परेशानी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jan 2015 6:03 PM
कजरा. दो दिन पूर्व से हो रही रूक-रूक कर हो रही बारिश से कजरा रेलवे स्टेशन सड़क मार्ग पर जलजमाव हो गया है जिससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है. निर्माण कार्य के संवेदक द्वारा गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य नहीं कराये जाने के कारण निर्माण के करीब एक साल के अंदर ही पीसीसी ढलाई वाले […]
कजरा. दो दिन पूर्व से हो रही रूक-रूक कर हो रही बारिश से कजरा रेलवे स्टेशन सड़क मार्ग पर जलजमाव हो गया है जिससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है. निर्माण कार्य के संवेदक द्वारा गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य नहीं कराये जाने के कारण निर्माण के करीब एक साल के अंदर ही पीसीसी ढलाई वाले सड़क में जगह-जगह गड्ढे हो गये हैं.
जहां जलजमाव व कीचड़ हो गया है. पैदल व रेलयात्रियों के साथ बाजार व अन्य कार्यों से कजरा बाजार आने वाले लोगों को कीचड़ से होकर गुजरने की मजबूरी बनी है परंतु विभाग राशि का अभाव कह कर पल्ला झाड़ रहा है. क्या कहते हैं अभियंता इस संबंध में रेल अभियंता उज्वल मिश्रा ने बताया कि सड़क निर्माण मद की राशि अभी उपलब्ध नहीं है जिसके कारण कार्य अधूरा है.
विभाग के वरीय अधिकारी को जानकारी दी गयी है राशि आने पर निर्माण कार्य कराये जायेंगे. गरीब व असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण आज लखीसराय. रविवार को नया बाजार केआरके मैदान स्थित डीएलपी एंड क्लब की ओर से गरीब व असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया जायेगा. उक्त आशय की जानकारी देते हुए क्लब के सचिव राकेश कुमार आर्य व कोषाध्यक्ष समरेश कुमार अप्पू ने बताया कि दोपहर 12 बजे से कंबल का वितरण किया जायेगा. .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










