कजरा में बलगम संग्रह केंद्र खुला

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Dec 2014 8:03 PM

विज्ञापन

कजरा. कजरा के माधोपुर में ग्रामीण चिकित्सक प्रकाश मेहता के आवास में जिला यक्ष्मा केंद्र लखीसराय एवं अक्षय परियोजना के संयुक्त तत्वावधान में बलगम संग्रह केंद्र खोला गया. अक्षय प्रोजेक्ट के डीसी निजामउद्दीन अहमद द्वारा जिला यक्ष्मा पदाधिकारी लखीसराय के दिशा-निर्देश पर क्षेत्र के ग्रामीण चिकित्सकों को बैठक आहूत की गयी. टीबी रोग पर चर्चा […]

विज्ञापन

कजरा. कजरा के माधोपुर में ग्रामीण चिकित्सक प्रकाश मेहता के आवास में जिला यक्ष्मा केंद्र लखीसराय एवं अक्षय परियोजना के संयुक्त तत्वावधान में बलगम संग्रह केंद्र खोला गया. अक्षय प्रोजेक्ट के डीसी निजामउद्दीन अहमद द्वारा जिला यक्ष्मा पदाधिकारी लखीसराय के दिशा-निर्देश पर क्षेत्र के ग्रामीण चिकित्सकों को बैठक आहूत की गयी. टीबी रोग पर चर्चा की गयी. बलगम संग्रह के तौर तरीके बताये गये. मौके पर छत्रछाया के सचिव हरिओम प्रसाद, यक्ष्मा केंद्र के कार्यवेक्षक कमलनयन पांडेय, रविरंजन, ग्रामीण चिकित्सक रामाशंकर गुप्ता, श्याम मंडल, राजू कोड़ा, सिद्धेश्वर बिंद, नारायण, धर्मेंद्र, उषा देवी आदि मौजूद थीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन