भ्रष्टाचार उजागर किया अब मिल रही धमकी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Dec 2014 10:06 AM
लखीसराय: जिले चानन प्रखंड के राज मलिया पंचायत में व्याप्त भ्रष्टाचार उजागर करने वाले पंचायत के उप मुखिया योगेंद्र पासवान को अब धमकी दी जा रही है. उप मुखिया ने बताया कि उन्होंने पिछले 18 दिसंबर को अपने पंचायत के दस वार्ड सदस्यों का हस्ताक्षरयुक्त आवेदन जिलाधिकारी के जनता दरबार में देकर पंचायत में इंदिरा […]
लखीसराय: जिले चानन प्रखंड के राज मलिया पंचायत में व्याप्त भ्रष्टाचार उजागर करने वाले पंचायत के उप मुखिया योगेंद्र पासवान को अब धमकी दी जा रही है.
उप मुखिया ने बताया कि उन्होंने पिछले 18 दिसंबर को अपने पंचायत के दस वार्ड सदस्यों का हस्ताक्षरयुक्त आवेदन जिलाधिकारी के जनता दरबार में देकर पंचायत में इंदिरा आवास सहित अनेक योजनाओं में धांधली का आरोप लगाया था. इसके बाद से उन्हें धमकी दी जा रही है.
उन्होंने बताया कि पंचायत में वर्ष 2006 से लेकर वर्तमान समय तक पंचायत के विकास के लिए सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं में भारी अनियमितता बरती गयी है. उन्होंने कहा कि इंदिरा आवास के लिए वोटर लिस्ट में नाम व फोटो में अंतर है. इंदिरा आवास के लिए उसी नाम से मुखिया द्वारा किसी और का पहचान पत्र बना कर इंदिरा आवास की राशि का गबन किया गया. उन्होंने मामला उठाया था. यह मामला अभी लोकपाल(मनरेगा) के पास भी है.
क्या कहते हैं लोकपाल
जिले के लोकपाल (मनरेगा) लाल मोहन प्रसाद ने कहा कि मामला उनके समक्ष आया है. मामले की जांच की जा रही है. जांचो के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.
क्या कहती हैं मुखिया
राज मलिया पंचायत की मुखिया समिता देवी एवं उसके पति नागेश्वर पासवान ने संयुक्त रूप से कहा कि विरोधियों द्वारा लाये जा रहे आरोप निराधार हैं. योजनाओं की जांच किसी भी एजेंसी से कराने के लिए वे तैयार हैं. यह सब विरोधियों द्वारा ठेका लेने के लिए एक षड्यंत्र के तहत किया जा रहा है. वहीं इंदिरा आवास मामले में उन्होंने कहा कि इसकी जांच लोकापाल कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










