शीतलहर से नहीं मिली राहत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Dec 2014 5:42 AM
विज्ञापन
लखीसराय : ठंड व शीतलहर का प्रभाव लगातार बढ़ता ही जा रहा है. गुरुवार को भी पूरे जिले में लोग शीतलहर से परेशान रहे. सर्द हवाओं के कारण लोगों को अपनी घरों से निकलना भी मुश्किल हो रहा था. शहर में न्यूनतम पारा आठ डिग्री सेल्सियस के करीब जा पहुंचा. कनकनी के कारण लोग घर […]
विज्ञापन
लखीसराय : ठंड व शीतलहर का प्रभाव लगातार बढ़ता ही जा रहा है. गुरुवार को भी पूरे जिले में लोग शीतलहर से परेशान रहे. सर्द हवाओं के कारण लोगों को अपनी घरों से निकलना भी मुश्किल हो रहा था. शहर में न्यूनतम पारा आठ डिग्री सेल्सियस के करीब जा पहुंचा. कनकनी के कारण लोग घर में रहे. अलाव के पास या चाय दुकानों पर चाय की चुस्की लेते रहे. रेल व अन्य यात्री व राहगीर परेशान रहे. लोग सारा दिन गरम कपड़े, स्वेटर, जैकेट, मफलर, टोपी आदि पहने रहे.
धूप भी अप्रभावी साबित हो रही थी. खास कर बाइक पर सवार लोगों की परेशानी बनी रही. भयानक शीतलहर के बावजूद अलाव की व्यवस्था नहीं होने से लोगों की परेशानी बनी रही. बावजूद इसके लोग पुराने काटरून, लकड़ी आदि जला कर आग के नजदीक जमे रहे. घर से बाहर आये लोगों को शाम ढलने से पहले घर पहुंचने की बेचैनी दिखी. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, फिलहाल ठंड से राहत नहीं मिलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










