झाझा : रहस्यमय ढंग से गायब है ट्रैक मैन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Dec 2014 9:31 AM
विज्ञापन
झाझा : झाझा रेलवे पीडब्लूडी कार्यालय में कार्यरत ट्रैक मैन बीते 10 दिसंबर से रहस्यमय ढंग से गायब हो गया है. इस संदर्भ में परिजनों ने संबंधित विभाग को सूचना दी है. मनोज कुमार साव पिता श्रीधर साव साकिन चरघरा थाना झाझा निवासी का पुत्र अजय कुमार साव,भाई संजय कुमार साव ने बताया ने बीते […]
विज्ञापन
झाझा : झाझा रेलवे पीडब्लूडी कार्यालय में कार्यरत ट्रैक मैन बीते 10 दिसंबर से रहस्यमय ढंग से गायब हो गया है. इस संदर्भ में परिजनों ने संबंधित विभाग को सूचना दी है.
मनोज कुमार साव पिता श्रीधर साव साकिन चरघरा थाना झाझा निवासी का पुत्र अजय कुमार साव,भाई संजय कुमार साव ने बताया ने बीते 10 दिसंबर को घर से अपने ड्यूटी के लिए निकले थे जो आज तक लौट कर घर नहीं आये हैं.
काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चल रहा है, जबकि कार्यालय से पता किया तो पता चला कि उक्त तिथि को वे सायं पांच बजे तक की ड्यूटी समाप्त कर निकल गये थे. इस बाबत जानकारी देते हुए परिजन बताते हैं कि वह छह फू ट लंबा, रंग गोरा, चेक सफेद शर्ट, हल्का काला रंग का पैंट व लाल स्वेटर पहने हुए हैं. रेलवे कर्मी के रहस्यमय ढंग से गायब हो जाने से विभाग के लोग सहित परिजन परेशानी महसूस करने लगे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










