आधार कार्ड कर्मियों के तीन लैपटॉप चोरी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Dec 2014 9:31 AM

विज्ञापन

झाझा : थाना क्षेत्र के करहरा मध्य विद्यालय में कैंप लगा कर आधार कार्ड बना रहे कर्मियों की लैपटॉप समेत लाखों रुपये के यंत्र की चोरी हो गयी. इस संदर्भ में पीड़ित ने झाझा थाना में अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवायी है. जानकारी के अनुसार जमुई जिलाधिकारी ज्ञापांक संख्या 1523/13.02.14 के आलोक में […]

विज्ञापन
झाझा : थाना क्षेत्र के करहरा मध्य विद्यालय में कैंप लगा कर आधार कार्ड बना रहे कर्मियों की लैपटॉप समेत लाखों रुपये के यंत्र की चोरी हो गयी. इस संदर्भ में पीड़ित ने झाझा थाना में अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवायी है.
जानकारी के अनुसार जमुई जिलाधिकारी ज्ञापांक संख्या 1523/13.02.14 के आलोक में करहरा पंचायत के अंतर्गत मध्य विद्यालय करहरा में बीते 12 दिसंबर से कैंप लगा कर आधार कार्ड बनाने का कार्य किया जा रहा था. विप्रो कंपनी में कार्यरत ऑपरेटर राकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि 19 दिसंबर को स्कूल में ही सो गये. जब सुबह जगे तो देखा कि बगल के कमरे का दरवाजा खुला है.
जब अंदर जाकर देखा तो 3 लैपटॉप, एलसीडी, प्रिंटर, कैमरा, आइरिश स्कैनर, फिंगर प्रिंट स्कैनर एवं सैमसंग गैलेक्सी कं पनी का मोबाइल चोरी हो गया. इस संबंध में पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष कृपाशंकर आजाद ने बताया कि मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन