ठंड से जनजीवन अस्त व्यस्त

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Dec 2014 1:55 PM

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा : एक सप्ताह से घने कोहरे, बादल व बूंदाबांदी के कारण जन जीवन अस्त-व्यस्त रहा. बुधवार को धूप उगते ही तेज पछुआ हवा से दिन भर ठंड बनी रही. धूप उगने से लोगों को थोड़ी राहत मिली. लोग हवा से बचने के लिए पूरे दिन गरम कपड़ों में रहे. हालांकि तेज हवा के कारण […]

विज्ञापन
सूर्यगढ़ा : एक सप्ताह से घने कोहरे, बादल व बूंदाबांदी के कारण जन जीवन अस्त-व्यस्त रहा. बुधवार को धूप उगते ही तेज पछुआ हवा से दिन भर ठंड बनी रही. धूप उगने से लोगों को थोड़ी राहत मिली. लोग हवा से बचने के लिए पूरे दिन गरम कपड़ों में रहे.
हालांकि तेज हवा के कारण लोग घर से निकलने से बच रहे थे. दुकानदारों व खरीदारों को ठंडी हवा के बीच अपना काम निबटाना पड़ रहा था. दैनिक मजदूरों को खासी परेशानी हुई. धूप में थोड़ा काम किया, लेकिन शाम ढलते ही घर को लौटने लगे. स्थानीय बाजार में भी चहल-पहल कम रही. पशु पालकों को पशुओं को ठंड से बचाने में मशक्कत करनी पड़ रही है. दूध उत्पादन पर भी असर पड़ा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन