शिक्षिका को घर से अगवा कर मारी गोली, मौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Dec 2014 2:13 PM

विज्ञापन

लक्ष्मीपुर (जमुई): थाना क्षेत्र के मोहनपुर पंचायत अंतर्गत मंगरार गांव में बुधवार की देर रात हथियार से लैस छह अपराधियों ने शिक्षिका विष्णु प्रिया यादव (35 वर्ष) को घर से अगवा कर गोली मार कर उनकी हत्या कर दी. छह हथियार बंद अपराधियों : बुधवार की देर रात परिवार के सभी लोग खाना खाकर सोने […]

विज्ञापन
लक्ष्मीपुर (जमुई): थाना क्षेत्र के मोहनपुर पंचायत अंतर्गत मंगरार गांव में बुधवार की देर रात हथियार से लैस छह अपराधियों ने शिक्षिका विष्णु प्रिया यादव (35 वर्ष) को घर से अगवा कर गोली मार कर उनकी हत्या कर दी.
छह हथियार बंद अपराधियों : बुधवार की देर रात परिवार के सभी लोग खाना खाकर सोने की तैयारी कर रहे थे. इसी दौरान दो मोटरसाइकिल पर सवार हथियार से लैस करीब छह अपराधी आ पहुंचे और विष्णु प्रिया के छोटे देवर मनीष को बुलाया. मनीष जैसे ही बाहर निकला अपराधियों ने उसे हथियार का भय दिखा कर उसका हाथ-पैर रस्सी से बांध दिया और घर में घुसे और शिक्षिका के बारे में पूछा. अपना नाम विष्णु प्रिया बताने पर अपराधी उसे हथियार के बल पर अगवा कर पूरब दिशा की ओर कुछ दूर बहियार में ले गये
और सिर में चार गोली मारी, जिससे विष्णु प्रिया की वहीं पर मौत हो गयी. ग्रामीणों के भय से भागे अपराधी : अपराधियों का इससे भी मन नहीं भरा तो शिक्षिका का पैर धारदार हथियार से काट दिया और उसकी गोतनी को भी मारपीट कर घायल कर दिया. मृतका के देवर मनीष ने बताया कि अपराधी मोबाइल पर कुछ बात करने लगे तभी मुझको लगा कि वे मुङो भी मार देंगे.
मैं किसी तरह उनके चंगुल से भाग निकला. गोलियों क ी आवाज से ग्रामीण के जगने के भय से अपराधी मोटरसाइकिल पर सवार होकर भाग निकले. घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विवेक भारती दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेज दिया. पुलिस ने मृतका की घायल गोतनी को इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई में भरती कराया. घटना को लेकर मृतक के परिजनों ने बहन व जीजा समेत आठ लोगों को अभियुक्त बनाते हुए हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन