महिला से दुष्कर्म का प्रयास
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Dec 2014 9:02 PM
रामगढ़ चौक. रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र के शाहनगर गांव में एक महिला के साथ गांव के ही कुछ लोगों द्वारा अभद्र व्यवहार किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के अनुसार इस दौरान महिला के साथ मारपीट भी की गयी. इस संबंध में रामगढ़ चौक थाना में महिला द्वारा गांव के राजीव कुमार, […]
रामगढ़ चौक. रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र के शाहनगर गांव में एक महिला के साथ गांव के ही कुछ लोगों द्वारा अभद्र व्यवहार किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के अनुसार इस दौरान महिला के साथ मारपीट भी की गयी. इस संबंध में रामगढ़ चौक थाना में महिला द्वारा गांव के राजीव कुमार, पवन कुमार यादव एवं कंपनी यादव के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष राज कुमार प्रसाद ने बताया कि महिला मंगलवार की शाम खेत से अपने घर जा रही थी. रास्ते में गांव के तीन लोगों ने बुरी नीयत से साड़ी खींचने का प्रयास किया. विरोध करने पर उक्त लोगों ने हंसिया से वार कर महिला को घायल कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










